*ग्रामीण सेवा शिविर से राजस्व रिकॉर्ड मे मिला मालिकाना हक*

*केकड़ी 18जून (जन तंत्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*ग्राम पंचायत अजगरा के एक परिवार के लिए ग्रामीणसेवा शिविर एक प्रकार से संजीवनी बूटी साबित हुआ।शिविर में झमरी देवी पत्नी अमरा जाट ने शिविर प्रभारीएडीएम चन्द्रशेखर भण्डारी को अपनी व्यथा सुनाई किउनके पति अमरा को राजस्व रिकॉर्ड में मृत दर्ज करदिया गया है, जबकि वे जीवित हैं। शिविर प्रभारी नेतहसीलदार बंटी देवी राजपूत को आवश्यक कार्रवाईके निर्देश दिए, जिस पर तहसीलदार ने भू-अभिलेखनिरीक्षक जनकराज मीणा एवं पटवारी सांवरलाल कोकार्यवाही के निर्देश दिए । राजस्व टीम ने रिकॉर्ड कीजांच की और तथ्य सही पाए जाने पर तुरंत शुद्धिपत्रतैयार करवाकर कार्रवाई की। राजस्व अभिलेख मेंसुधार कर प्राथी को मौके पर ही संशोधित जमाबंदीकी प्रतिउपलब्ध करवाई गई।*

Leave a Comment