*ए डी एम सी एस भंडारी नें अजगरा के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन कर अदिकारियों को दिए दिशा निर्देश*

*आगामी मानसून के मध्य नजर अजगरा बाँध का अवलोकन कर जल संसाधन विभाग के अधिकारी को पाई गई कमियों को दूर करने के दिए निर्देश*

*केकड़ी -सरवाड़  18 जून (जन तंत्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में उपखंड क्षेत्र सरवाड़ में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर में शिविर प्रभारी ए डी एम चन्द्रशेखर भंडारी ने ग्राम पंचायत अजगरा में आयोजित शिविर में सहभागी 22 विभाग द्वारा ग्रामीणों की समस्या समाधान वास्ते की गई कार्यवाही का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।*
*शिविर में जल संसाधन विभाग के अभियंता को निर्देशित किया गया कि आगामी मानसून को मध्यनजर रखते हुए क्षेत्र के समस्त बांधों की जलभराव क्षमता को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करें तथा आवश्यक होने पर मरम्मत करावे ।* *अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि हाल ही में अजगरा बांध की मरम्मत कराई गई है। शिविर प्रभारी द्वारा अजगरा बांध का मौका निरीक्षण किया गया। मौके पर पाई गई कमी को दूर करने के लिए जल संसाधन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गये।*

अजगरा बाँध का अवलोकन करते ए डी एम सी एस भंडारी

Leave a Comment