केकड़ी 18जून (जन तंत्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*शहर के बस स्टैंड के सामने ट्रांसफार्मर के पास 250 एमएम डिस्ट्रीब्यूशन मेन पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण शुक्रवार को कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।*
*सहायक अभियंता मदन मोहन शर्मा ने बताया कि पाइपलाइन में आई खराबी के मरम्मत कार्य के चलते पुरानी केकड़ी, खायगढ़, रामद्वारा, सीताराम गली, मंडा पथवारी, गुजराती मोहल्ला, माली मोहल्ला, खाती मोहल्ला तथा सरसड़ी गेट क्षेत्र में होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी।*
*विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से पानी का उपयोग आवश्यकतानुसार एवं मितव्ययता से करने की अपील की है। साथ ही मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।*
*केकड़ी के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित*
- Publik Khabarnaama
- No Comments
-
Post Views: 95