जूनिया में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बवाल, ग्राम विकास अधिकारी को ग्रामीणों ने घेरा*

*केकड़ी, 3 जून: (पवन राठी )*
*जूनिया ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार और मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने विकास अधिकारी एवं प्रशासक को आड़े हाथों लिया। ग्रामीणों का ग्राम आरोप है कि मनरेगा में मेंटों द्वारा कार्य नहीं किए जाने के बावजूद जेटीए ने भुगतान कर दिया। बड़ी पुलिया से पथवारी तक नाले की गाद निकालने के बजाय नाले में सड़क बना दी गई, जिससे बारिश में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। चारागाह भूमि को कृषि भूमि में परिवर्तन करने के प्रयासों का भी विरोध किया गया। ग्रामीणों ने करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्याएं बरकरार रहने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।*

Leave a Comment

और पढ़ें