केकड़ी -सावर 03 जून (पवन राठी )*
*सावर थाना पुलिस ने अवैध* *विस्फोटक सामग्री के खिलाफ*
*बड़ी सफलता हासिल की है।* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेशमील और वृत्त अधिकारीहर्षित शर्मा के सुपरविजन में सावर* *थानाधिकारी राथेश्याम के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचनापर यह कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री, जिसमें जिलेटिन की छड़ें, इलेक्ट्रिक वायर, सेफ्टी फ्यूज वायर और डेटोनेटर शामिल हैं, को ले जा रहे एक बोलेरो पिकअप वाहन (नंबर आरजे 48जीए 0014) को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियोंको गिरफ्तार किया हैl*
*मोहम्मद आअनीश(66 वर्ष ): पुत्र अब्दुल सलीम बागवान, निवासी न्यू कॉलोनी, सावर।अर्जुन पोखरेल (32 वर्ष : पुत्र विष्णु पोखरेल, मूल निवासी फतेहपुर(जिला बारा, नेपाल), हाल निवासी- नया बस स्टैंड, सावर।*
*पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोटक सामग्री के स्रोत तथा इसके उपयोग के संबंध में अनुसंधान जारी है।*
*कार्रवाईकरने वाली पुलिस टीम:-*
*इस कार्यवाही में थानाधिकारी राथेश्याम के साथ सहायक उप निरीक्षक किशनलाल और कांस्टेबल रामेश्वरगिरी, हरकेश, विजय, लोकेश कुमार एवं मनीष की सक्रिय भूमिका रहीl*










