केकड़ी 22 मई (पवन राठी )*
*विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गावाहिनी चितौड़ प्रांत के सप्त दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के पंचम दिवस पर बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय ने कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली व प्रेरणास्पद है । यहां कि संस्कृत पुरातन नित नूतन और स्नातन है जो संपूर्व विश्व का मार्गदर्शन करती आ रही है ।*
*बौद्धिक सत्र में वर्ग अधिकारी प्रीति साहू मंचासीन रही तथा संचालन निधि शर्मा ने किया ।*
*शक्ति यात्रा से दिया एकता का संदेश*
*आज वर्ग के पंचम दिवस दुर्गावाहिनी की बहिनों द्वारा केकड़ी नगर में शक्ति यात्रा निकालकर शक्ति व शौर्य का परिचय दिया । विश्व हिन्दू परिषद् अजयमेरू जिला मंत्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि शक्ति यात्रा नगर पालिका से प्रारंभ होकर घंटा घर , बस स्टेंड होते हुए पुनः नगर पालिका पर समाप्त हुई । शक्ति यात्रा में राइफल वाहिनी , दण्ड वाहिनी , तलवार वाहिनी , पताका वाहिनी तथा घोष वाहिनी के माध्यम से राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश प्रदान किया गया । यात्रा में भारत माता , दुर्गा माता , झांसी की रानी , अहिल्या बाई की झांकी दर्शन का केंद्र रही । शक्ति यात्रा का नगर में जगह जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया । शौर्य यात्रा में हीराचंद खूंटेता, रमेश शास्त्री , रामावतार चौधरी , सीटू , मुकेश शर्मा , ज्ञानदेव , विनीता जोशी , राजेन्द्र फतेहपुरिया , सरोज विजयवर्गीय , मदन चौधरी सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।*
*समापन सत्र कल*
*कल 5.30 बजे सप्त दिवसीय वर्ग का समापन सत्र रहेगा जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम जी भाईसाहब रहेंगे ।*














