केकड़ी में जीतो नेशनल जॉब फेयर 3.0 का सफल आयोजन*

*केकड़ी, 23 मई(पवन राठी )*
*युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने एवं उनके करियर निर्माण को नई दिशा देने के उद्देश्य से JITO Jobs के तत्वावधान में नेशनल जॉब फेयर 3.0 का आयोजन शनिवार, 23 मई 2026 को देशभर के विभिन्न शहरों के साथ केकड़ी में भी उत्साहपूर्वक किया गया*।
*जीतो रिप्रेजेंटिव विनोद कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि केकड़ी में यह कार्यक्रम अरिहंत ऑफसेट, सापुंदा रोड, सुधासागर स्कूल के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर मंडल अध्यक्ष भाजपा रितेश  जैन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रवाल समाज चौरासी ब्लॉक के सह-कोषाध्यक्ष मुकेश जैन उपस्थित रहे*।
*इस रोजगार मेले के माध्यम से देशभर की विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों, जो JITO प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हैं, द्वारा ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को रोजगार, करियर मार्गदर्शन एवं स्किल डेवलपमेंट के अवसर प्रदान किए गए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा*।
*केकड़ी जॉब फेयर में कुल 21 योग्यताधारी युवाओं ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया, जिनमें बी.टेक., सीए, एम.कॉम., पीजीडीसीए सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवा सम्मिलित रहे*।
*कार्यक्रम को सफल बनाने में जीतो के सदस्य दिलीप कुमार जैन, प्रकाश जैन, सुशील जैन, नवल जैन, महावीर जैन, कुणाल जैन सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा*।

Leave a Comment

और पढ़ें