*केकड़ी 22 मई (पवन राठी )*
*पटेल आदर्श स्कूल में आयोजित सात दिवसीय दुर्गा वाहिनी शिविर का समापन भव्य संचलन के साथ हुआ। शिविर में करीब 300 से अधिक बालिकाओं ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति, संस्कृति एवं संगठन शक्ति का परिचय दिया।*
*शिविर के दौरान बालिकाओं ने धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। समापन अवसर पर दुर्गा स्वरूप सजी बालिकाओं ने केकड़ी के मुख्य बाजार मार्गों से अनुशासित एवं आकर्षक संचलन निकाला, जिसने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। संचलन में देशभक्ति एवं धार्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।*
*दुर्गावाहिनी शिविर में भाग लेने वाली हिंदू बालिकाओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन एवं संचलन को समाज में महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक बताया गया।*
*संचलन का स्वागत भारतीय जनता पार्टी केकड़ी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अजमेरी गेट पर पुष्पवर्षा एवं अभिनंदन के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, लक्ष्मण सिंह राठौड़ , भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन, रोहित जांगिड़,सुरेश सेन, सुरेंद्र जोशी भेरूलाल साहू , कमल सांखला, धनराज नायक, दशरथ साहू, सुरेश साहू, राजेश मेहरचंदानी, संजय बेनीवाल, जगदीश माली सांवरलाल चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*













