*लायन एस एन न्याती बने प्रांत के GET कोर्डिनेटर*

*केकड़ी 08 मई (पवन राठी )*
*अंतर्राष्ट्रीय लायंस क्लब प्रांत 3233 E2 के सत्र 2026-27 के प्रांत पाल लायन निशांत जैन ने लायंस क्लब केकड़ी के लायन एस एन न्याती को प्रांतीय GET कोर्डिनेटर नियुक्त किया है।*
*लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि सेवा और संस्कारों की ऐसी ज्योति प्रज्वलित करना है जो निरंतर नए पथ निर्मित करती रहे। ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी लायन एस एन न्याती को लायनवादी सत्र 2026 27 हेतु प्रांत 3233 E2 की ग्लोबल एक्सटेंसन टीम (GET) के प्रांतीय कोर्डिनेटर पद पर नियुक्त होने पर लायंस क्लब केकड़ी के सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं प्रदान की है। लायन एस एन न्याती की इस नियुक्ति पर क्लब एवं प्रांत के 150 क्लबो में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी क्लबो से लायन एस एन न्याति को बधाई प्रदान की गई, इसी क्रम में लायंस क्लब सावर के अध्यक्ष लायन रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने प्रांत पाल लायन निशांत जैन का एस एन न्याती को GET कोर्डिनेटर बनाने पर आभार प्रकट करते हुए लायंस क्लब सावर की ओर से एस एन न्याती को बधाई दी। लायंस क्लब केकड़ी के सचिव भागचंद मूंदड़ा ने बताया कि एस एन न्याती की यह गौरवपूर्ण नियुक्ति उनके अथक परिश्रम, सेवा भाव, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का सुंदर प्रतिफल है। हम सभी को पूर्ण विश्वास है की लायन एस एन न्याती के सशक्त नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मेंटर कार्य शैली से विस्तार, एकता एवं सेवा के नए आयाम स्थापित होंगे तथा लायनवाद की गरिमा ओर अधिक उज्जवल होगी।*
*लायंस क्लब केकड़ी के सदस्यों ने प्रांत पाल का बहुत-बहुत साधुवाद किया कि प्रांत के इस गरिमामय  पद को लायंस क्लब केकड़ी के लायन एस एन न्याती को प्रदान कर हम सबको गौरवान्वित किया है।*
*लायन एस एन न्याती ने खुशियां जाहिर करते हुए प्रांत पाल लायन निशांत जैन का बहुत बहुत आभार किया एवं उन्होंने विश्वास दिलाया कि नया सवेरा नई उम्मीदों के साथ कदम बढ़ाते हुए सेवा और संस्कार की भावना को मन में रखते हुए प्रांत को ऊंचाइयां दिलाने के लिए आश्वस्त किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें