विधायक जी ने चप्पल तो पहन ली -विकास जीरो -अब वोट मांगने आये तो जनता उन्हें चप्पल देगी -अन्य अनेक आरोप भी विधायक गौतम पर जड़े*

सावर मे पूर्व पालिका अध्यक्ष ने विधायक गौतम के खिलाफ किया प्रदर्शन*

*प्रदर्शन मे विधायक गौतम के विरोध मे हुई जबरदस्त नारेबाजी*

*केकड़ी सावर 08 मई (पवन राठी )*
*सावर में विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में प्रदर्शन हुवा जिसमे केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के विरुद्ध हुई जमकर नारेबाजी*
*इस दौरान सभा का आयोजन भी किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विश्वजीत सिंह शक्तावत ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा* *“चप्पल तो पहन ली है, लेकिन विकास के नाम पर वोट मांगने आएंगे तो जनता उन्हें चप्पल देगी।”*
*उन्होंने यह भी कहा कि “मेरे खिलाफ कितनी भी साजिश कर लो, मैं डरने वाला नहीं हूं।” सभा के दौरान उन्होंने विधायक पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए।*

Leave a Comment

और पढ़ें