*वर्ष क़ी लोक अदालत ने बाँटी खुशियाँ-एक दिन मे पुराने 122 प्रकरण हुये निस्तारित

*केकड़ी 09 मई (पवन राठी )*
*लोक अदालत का यही है सार, ना किसी की जीत ना किसी की हार कीभावना से आज शनिवार को केकड़ी मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में इस वर्ष की*
*द्वितीय अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें दो बैंचों का गठन*किया गया। प्रथम बैंच की अध्यक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-01 केकडी सुश्री जयमाला* *पानीगर एवं सदस्य श्री फरीद खान, पैनल अधिवक्ता रहे।*

*द्वितीय बैँच के अध्यक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्ेट, केकड़ी श्रीमान्शुभम गुप्ता एवं सदस्य चेतन धाभाई, पैनल अधिवक्ता रहे तथा राजस्व प्रकरणों केलिए सदस्य तहसीलदार, सावर श्रीमान् भगवती प्रसाद वैष्णव रहें।*

*प्रथम बैंच व द्वितीय बैँच के द्वारा तालुका केकडी न्यायालयों के कुल 122 कुलप्रकरणों का राजीनामा से निस्तारण हुआ, जिनमें कुल 14537850/- रुपये अक्षरे एककरोड पैंतालीस लाख सैंतीस हजार आठ सौ पचास रूपये के अवार्ड पारित किये गयेतथा बैंकों व ए.वी.एन.एल. के प्री-लिटिंगेशन के 60 प्रकरणों का निस्तारण हुआ,जिसमें कुल अवार्ड राशि 10917807/- अक्षरे एक करोड नौ लाख सत्रह हजार आठसौ सात रूपये राशि के अवार्ड पारित किये गये।*

*इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति केकडी के सचिव श्री जितेन्द्रलखारा, न्यायिक कर्मचारीगण श्री राजेन्द्र नि्वण, श्री आशीष मीणा, सुधांशु गौतम,श्रीमती हेमलता शर्मा, श्री यादराम मीणा, श्री कुलदीप सिंह, श्री संजीव चौधरी व श्रीभागचंद मीणा ने लोक अदालत को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी एवंहोमगार्ड श्री सागर वैष्णव, श्री रामधन मीणा, श्री दिलखुश साहू, श्री देवराज, श्री सुरेशसाहू ने भी सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर अध्यक्ष बार एसोसिएशन केकड़ी श्रीसीताराम कुमावत, श्री मनोज कुमार आहुजा, श्री पवन भाटी,  भूपेन्द्र सिंह राठौड, अजय पारिक व अन्य विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहें जिनका सहयोग प्रशंसनीयरहा।*

Leave a Comment

और पढ़ें