*सत्र 2024-25की एक और छात्रा को मिली स्कूटी की सौगात।*

स्कूटी पा प्रफ्फुलित हुई छात्रा*

*केकड़ी 07 मई (पवन राठी )*
*राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज 07/05/2026 को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत (सत्र 2024-25) राजकीय रतनलाल कंवरलाल पाटनी पीजी महाविद्यालय किशनगढ़ की छात्रा कौशल्या कुमावत को स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ किरोडी लाल मीणा ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह स्कूटी निश्चित रूप से ऐसा उपहार है जो  छात्रा को जीवन में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। स्कूटी समिति समन्वयक डॉ  नीता चौहान ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत का परिणाम सदैव ही अच्छा मिलता है। छात्रा कौशल्या कुमावत ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 88.40% प्राप्तांक हासिल किए थे और अन्य पिछड़ा वर्ग में उसे यह स्कूटी प्रदान की गई है। समिति सदस्य प्रो माया पारीक एवं प्रो मनोज कुमार ढाका ने स्कूटी के संबंध में समस्त दस्तावेज व आर टी ओ का कुशलता पूर्वक संपादन किया। समस्त महाविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर छात्रा को बधाई दी।*

Leave a Comment

और पढ़ें