*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाडी केंद्र का किया निरीक्षण -स्वास्थ्य केंद्र के जर्ज़र भवन को देख अन्य भवन मे स्थानांतरण के अधिकारियो को दिए निर्देश*
*कुल प्राप्त 13 परिवेदनाओ मे से तीन का मोके पर किया निस्तारण*
*केकड़ी 07मई (पवन राठी )*
*ग्रामपंचायत स्तरीय जनसुनवाई के तहत ग्रामपंचायत गोरधा में जन सुनवाई कर आमजन की* *परिवेदनाओं को सुना। जनसुनवाई में कुल 13 परिवेदनाये प्राप्त हुई जिनमे राजस्व विभाग की 7, पंचायती राज की 3, जलदाय विभाग की 2 एंव विधुत विभाग की 1 परिवेदनाये प्राप्त हुई उनमे से 3 का मोके पर ही निस्तारण कर दिया गया | इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित* *समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर मौजूद ब्लॉक स्तरीय* *अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।*जनसुनवाई के पश्चात उन्होंने ब्लाक स्तरीय अधिकारियो एंव* *कर्मचारियों कि बैठक ली |* *बैठक में उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि राज्य सरकार कि फ्लैगशिप योजनाओ के निर्धारित लक्ष्यों व समयावधि में पूर्ण होना सुनिश्चित करे | बैठक में हीट वेव एंव बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए विधुत आपूर्ति,बिजली के तारो कि मरम्मत , जल आपूर्ति , कण्ट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश प्रदान किये |*
*साथ ही उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आंगनवाड़ी गोरधा का भी निरीक्षण किया | निरीक्षण के दोरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्मिक कि उपस्थिति पंजिका*दवाइयां की उपलब्धता, टीकाकरण रिकॉर्ड,हीटवेव रोकथाम उपचार , साफ सफाई का निरीक्षण कर विस्तार पूर्वक जानकारी ली और भवन कि जर्जर अवस्था को देखते हुए अधिकारियो को निर्देशित किया कि ग्रामपंचायत में सरकारी भवन चिन्हित कर स्वास्थ्य केंद्र हेतु अस्थायी कक्ष उपलब्ध कराये तथा साथ ही निरीक्षण के दोरान* *आंगनबाड़ी में भण्डार कक्ष , पोषाहार की गुणवत्ता,बच्चों के लिए खेल सामग्री की उपलब्धता की जांच कि | तथा आंगनबाड़ी केंद्र का नाम नही होने पर तुरंत कार्यवाही करते हुए नाम लिखवाने हेतु निर्देशित किया |*














