वर्ग की व्यवस्थाओं संबंधित बैठक सम्पन्न*
*केकड़ी 03मई (पवन राठी )*
*विश्व हिन्दू परिषद केकड़ी की बैठक गीता भवन में आयोजित की गई जिसमें दुर्गावाहिनी की क्षेत्रीय* *संयोजिका लता पंड्या का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ ।*
*विहिप जिला मंत्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गावाहिनी का सप्त दिवसीय* *प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 17 मई सायं से 24 मई दोपहर तक पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में* *आयोजित होगा जिसमें चित्तौड़ प्रांत से लगभग 300 बहिनें भाग लेगी ।*
*वर्ग के संबंध में आज केकड़ी प्रखंड की बैठक आयोजित की गई । बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गावाहिनी क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या ने शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के निमित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देते हुए बताया कि दुर्गावाहिनी के द्वारा राष्ट्रभक्त एवं संस्कार युक्त युवतियों के निर्माण में प्रतिवर्ष शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है जिसमें युवतियों को शारीरिक , बौद्धिक , आध्यात्मिक प्रशिक्षण दिया जाता है । वर्ग पालक व प्रांत धर्माचार्य प्रमुख नरेन्द्र भगत ने सभी कार्यकर्ताओं को वर्ग की सफलता के लिए संगठित व निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।*
*बैठक में प्रांत सह संयोजिका प्रीति साहू , अजयमेरू विभाग संघठन मंत्री बनवारी, कोटा विभाग संघठन मंत्री लक्ष्मीचंद , जिला उपाध्यक्ष चांदमल अग्रवाल , जिला सेवा प्रमुख शंभू सिंह , दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका योगिता, मातृशक्ति जिला सेवा प्रमुख विनीता जोशी , प्रखंड उपाध्यक्ष नवल जी जांगिड , रामावतार जी चौधरी जिला गौ रक्षा प्रमुख प्रखंड मंत्री रमेश शास्त्री , नगर मंत्री मुकेश शर्मा एडवोकेट, सह मंत्री ओमप्रकाश सोनी , जगेश्वर प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र फतेहपुरिया , अनुराग शर्मा , संजय कुमावत ,सीटू साहू, सीमा सोनी , सुशीला हेडा ताराचंद नामा ,कन्हैया लाल चौधरी प्रभात जी कीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।*












