*अनेकों लोगों की प्रमुख आवश्यकता है लाइब्रेरी-सीताराम कुमावत*

*पुस्तक मनुष्य की सबसे बड़ी मित्र-मनोज आहूजा*
*केकड़ी 2 मई (पवन राठी )*
*शहर में शुक्रवार श्री राधा रानी लाइब्रेरी व स्टडी पॉइंट का का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम कुमावत एडवोकेट ने फीता काटकर किया।*इस दौरान बार के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा लाइब्रेरी के शुरू होने से शहर के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।*सीताराम कुमावत ने कहा कि आज की दुनिया में हर कोई अपने कार्यों में व्यस्त है ऐसे में पुस्तक से बड़ा मनुष्य का कोई मित्र नहीं हो सकता।*वहीं इस मौक़े पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने कहा कि शहर में एक ऐसी लाइब्रेरी की आवश्यकता थी जो यहाँ के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के सम्बन्ध में जानकारी और मार्गदर्शन दे सके इसी को देखते हुए शुक्रवार को एडवोकेट राम*अवतार मीणा के नेतृत्व में लाइब्रेरी व स्टडी सेंटर का शुभारम्भ किया गया है जिसमें अनुभवी शिक्षकों द्वारा* *समय समय पर अपने अनुभवों का लाभ दिया जाएगा तथा इस लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों को करेंट अफेयर्स,राजस्थान के सामान्य ज्ञान कला,संस्कृति एवं भूगोल सहित हिंदी व्याकरण,अंग्रेजी व्याकरण से सम्बंधित किताबें उपलब्ध रहेगी।* *लाइब्रेरी के संचालक राम अवतार मीणा ने बताया कि लाइब्रेरी में करेंट अफेयर्स से सम्बंधित पत्रिका सहित सभी समाचार पत्र निशुल्क उपलब्ध रहेगी।प्रतियोगी परीक्षा हेतु तैयारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा इसके साथ ही अध्ययन के लिए शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध रहेगा।वहीं इस मौक़े पर संचालक गण ने विधिवत रूप से पूजा पाठ कर शुभारम्भ किया गया।इस मौक़े पर एडवोकेट सीताराम कुमावत, मनोज आहूजा,लोकेश शर्मा,लोक अभियोजक मोहिंदर जोशी,दशरथ सिंह कांदलोत,धर्मेंद्र सिंह राठौड़ भावेश जैन,निरंजन चौधरी,डॉ.मुकेश माथुर सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे।*

Leave a Comment

और पढ़ें