*अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी शराब की जप्त*
केकड़ी 21 अप्रैल (पवन राठी )*
*पुलिस अधीक्षक अजमेर, हर्षवर्धन अग्रवाला (.P.S.) द्वारा समस्त थानाधिकारिगण जिला अजमेर को अवैध शराब परिवहन की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था l*जिस पर राजेश मील अतिरिक्त पृलिस अधीक्षक केकडी जिला अजमेर के निर्देशन मे हर्षित शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त केकडी के निकटतम सुपरविजन मे मन थानाधिकारी थाना केकडी शहर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये केकडी शहर थाना द्वारा 2 अपराधियो को अलग अलग स्थान से गिरफ्तारकर अवैध देशी शराब जब्त की गई।*
*घटना का विवरण :-*
*दिनांक 20.04-2026 को टास्क कार्यवाही व लोकल स्पेशल एक्ट में कार्यवाहीकरते हुये मुखबीर खास की ईत्तला पर न्यू रिको ऐरिया की तरफ जाने वाला कच्चा रास्ता सापुण्दा रोडकेकडी पर एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक के कट्टे में अवैध देशी शराब को रखकर किसी व्यक्ति को बैचने कीफिराक मे खड़ा है। जिस पर मुखबीर खास की ईतला पर एक व्यकिति खड़ा मिला जिससे अपने पास रखेसफेद कट्टे के अन्दर रखे सामान के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नही दिया व नाम पता पूछातो अपना नाम अनिल कुमार गोलिया पूत्र बद्री लाल जाति रेगर उम्र 25 साल निवासी कंचन कॉलोनी केकडी पुलिस थाना केकडी शहर जिला अजमेर बताया, जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब जब्त कियाजाकर आरोपी अनिल को गिरफतार किया जाकर प्रकरण संख्या 130 / 26 धारा 19 /54 आबकारीअधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।*
*घटना का विवरण :-*
*टास्क कार्थवाही व लोकल स्पेशल एक्ट में कार्यवाही करते हये मुखबीर खास कीईत्तला पर पटेल स्कूल के पास कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला जिससे अपने पास रखे सफेदकट्टे के अन्दर रखे सामान के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नही दिया व नाम पता पूछा तोअपना नाम मनोज पुत्र श्री प्रहलाद जाति बागरिया उम्र 26 साल निवासी चन्दाली पुलिस थाना सरवाड जिला अजमेर बताया, जिसके कबजे से अवैध देशी शराब जब्त किया जाकर आरोपी मनोज को गिरफतारकिया जाकर प्रकरण संख्या 131/28 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।*
*गिरफ्तार मुल्जिम का नाम पता-*
*1. अनिल कुमार गोलिया पुत्र श्री बद्री लाल जाति रेगर उम्र 25 साल निवासी कंचन कॉलोनी केकडीपुलिस थाना केकडी शहर जिला अजमेर।*
*2- मनोज पुत्र श्री प्रहलाद जाति बागरिया उम्र 26 साल निवासी चन्दाली पुलिस थाना सरवाड जिलाअजमेर।*
*पुलिस कार्यवाही टीम*
*अनील कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना केकडी शहर-सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार -किशन लाल कांस्टेबल पुखराज एवम नीरज सिंह कार्यवाही टीम में शामिल रहे l*










