*सत्र पर्यन्त किये जाने वाले कार्यो पर किया जा रहा विस्तृत मंथन*
*केकड़ी 20अप्रैल (पवन राठी )*
*सत्र 2026-27 के सत्रारंभ अवसर पर दो दिवसीय संस्थाप्रधान वाकपीठ संगोष्ठी सत्र का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में किया गया। संगोष्ठी में सत्र भर किए जाने वाले विभिन्न विद्यालयी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा शिक्षा विभाग की नवीन योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की गई।*
*कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खवास के प्रधानाचार्य हेमेन्द्र चौधरी ने की, जबकि सचिव के रूप में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की प्रधानाचार्या हेमन पाठक रहीं। कार्यक्रम के संयोजक पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के उप प्राचार्य रमाकांत पारीक थे।*
*इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपी लाल कीर, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय ब्लॉक अध्यक्ष मोजेंद्र सिंह तथा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।*
*संगोष्ठी में कुल 74 संस्था प्रधानों ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का सफल संचालन रामजस तेली द्वारा किया गया।*
*मीडिया प्रभारी व्याख्याता परिचय पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य ऋतु पाराशर सहित शाला स्टाफ के व्याख्याता रमेश डसानिया, संजय सैनी, सुरेश चौधरी, देवेन्द्र धाधौलिया, डॉ. गोपाल नवल जांगिड, शारीरिक शिक्षक गुलाब मेघवंशी, नरेंद्र सिंह भाटी एवं सोमनाथ योगी उपस्थित रहे।*












