केकड़ी 21 अप्रैल (पवन राठी )*
*मुख्य अतिथि गोविंद नारायण शर्मा (मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर )एवं विशिष्ट अतिथि दर्शना शर्मा (जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अजमेर )एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा रहे l*
*कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमेंद्र चौधरी (प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खवास )तथा सचिव हेमन पाठक( प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी )ने की l*
*कार्यक्रम संयोजक रमाकांत पारीक उप प्राचार्य (पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी) रहे l*
*मीडिया प्रभारी व्याख्याता परिचय पांडे ने बताया कि वॉक पीठ वार्ताकार श्रीधर जाट, गुलाबचंद पवार, रामधन कुमावत ,राकेश कुमार जैन ,योगेश आचार्य ,भागीरथ बगालिया,भंवरलाल जाट,रजनी लखोटिया आदि के द्वारा एसएमसी का विद्यालय विकास में योगदान, व्यावसायिक शिक्षा का प्रभावी क्रियान्वयन ,बालिका शिक्षा संबंधी लाभकारी योजनाओं आदि प्रकरण पर वार्ताएं प्रस्तुत की गई l*
*गोविंद नारायण शर्मा (मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर ) द्वारा संगोष्ठी में संबोधन प्रस्तुत कर नवीन शिक्षा नीति एवं सत्रारंभ में किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी l*
*श्रीमती दर्शना शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला रैंकिंग के नवीन पैरामीटर्स बताए गए*
*एसीबीओ विष्णु शर्मा द्वारा सदन की संबोधित करते हुए पेंशन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण पर जानकारी दी गई l*
*कार्यक्रम के दौरान ऋतु पाराशर उपप्राचार्य व शाला स्टाफ व्याख्याता रमेश डसानिया सुरेश चौधरी संजय सैनी ,डॉ गोपाल ,देवेंद्र धाधौलिया नवल किशोर जांगिड़ ,शंकर लाल रेगर वेणु सेन, रेखा शर्मा अनिता सैनी ,रमा दाधीच,सरिता साहू शारीरिक शिक्षक गुलाब मेघवंशी नरेंद्र सिंह भाटी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन रामजस साहू ने किया l*














