*केकड़ी 03अप्रैल (पवन राठी )*
*समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ व्यक्तित्व गोपाल लाल वर्मा ने अपने 66वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और आत्मचिंतन का संदेश देते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी को एक कूलर भेंट किया। वहीं एक अन्य भामाशाह रूपचंद पांडेय द्वारा विद्यालय के लिए दो पंखे भी प्रदान किए गए।*
*इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर, शिक्षक सुरेश चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।* *विद्यालय परिवार की ओर से गोपाल लाल वर्मा का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों व स्टाफ ने उनका साफा व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।*
*इस अवसर पर गोपाल लाल वर्मा ने भावुक संदेश जारी करते हुए कहा कि प्रभु कृपा, परिजनों एवं शुभचिंतकों के आशीर्वाद से उन्होंने जीवन के 66 वर्ष पूर्ण किए हैं। यह दिन उनके लिए जहां खुशी का अवसर है, वहीं आत्मचिंतन का भी समय है कि जीवन में अभी भी कई ऐसे कार्य शेष हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा करना आवश्यक है।*
*उन्होंने विनम्रता से कहा कि यदि उनके द्वारा जाने-अनजाने में किसी का दिल दुखा हो तो वे उन्हें क्षमा करें। सभी के आशीर्वाद से ही उनका जीवन मार्ग सुगम और मंगलमय बन सकता है।*
*गोपाल लाल वर्मा ने अपने शेष जीवन को मानव सेवा, वन्य जीवों की सेवा तथा आत्मरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए समर्पित करने का संकल्प भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और आशीर्वाद के बिना सेवा कार्य संभव नहीं है।*
*उन्होंने अपने सामाजिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—*
*अखिल भारतीय विकास मित्र व विकास रत्न – भारत विकास परिषद,*
*प्रथम आजीवन सदस्य – बढ़ते कदम गौशाला, केकड़ी,*
*प्रदेश प्रचार-प्रसार सचिव – अखिल भारतीय रेगर महासभा, राजस्थान,*
*जिला अध्यक्ष – वनवासी कल्याण परिषद, केकड़ी,*
*संरक्षक – रैगर समाज छात्रावास, केकड़ी,*
*सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक – राजकीय जिला चिकित्सालय, केकड़ी,*
*संयोजक – अखिल राजस्थान अंबेडकर महासंघ,*
*पूर्व प्रदेश महामंत्री – राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन,*
*ओशो संन्यासी (2012 से)।*
*उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में सेवानिवृत्ति के बाद भी वे निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय हैं और अब तक लगभग 11 लाख रुपये विभिन्न सामाजिक एवं सरकारी संस्थानों को दान दे चुके हैं। वर्तमान में वे भारत विकास परिषद, शाखा केकड़ी में सेवा संयोजक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।*
*अंत में उन्होंने कहा कि समाज ही उनकी शक्ति है और सभी का आशीर्वाद ही उनके जीवन की “बैटरी का चार्जर” है, जिससे वे निरंतर सेवा कार्य करते रहने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।*
























