केकड़ी 04अप्रैल (पवन राठी )*
*विश्व नमोकार महामंत्र दिवस 2.0 की प्रभावना हेतु आज केकड़ी नगर में भव्य रूप से नमोकार महामंत्र कलश रथ यात्रा निकाली गई। यह आयोजन परम पूज्य गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज की सुशिष्या 105 आर्यिका गुरुमां विनत श्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ*।
*रथ यात्रा का शुभारंभ श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बोहरा कॉलोनी, केकड़ी से हुआ, जिसमें सकल जैन समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया*।
*गाजे-बाजे एवं भक्ति भाव के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। श्रद्धालु जनों द्वारा मार्ग में नमोकार महामंत्र का जाप करते हुए वातावरण को आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना दिया गया*।
*इस अवसर पर जीतो जेटीआर केकड़ी विनोद जैन ने बताया कि नमोकार महामंत्र का जाप जीवन में शांति, सद्भावना एवं आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है*।
*कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, श्रद्धा एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे संपूर्ण केकड़ी नगर धर्ममय वातावरण में सराबोर हो गया। इस अवसर पर जीतो चैप्टर अजमेर के सदस्य विनय नाहटा, जेटीआर अक्षय बाला कोठारी, जेटीआर नेमीनाथ मंदिर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सुरेंद्र जैन, महिला मंडल अध्यक्ष विद्या जैन, ऋषभ देव मंदिर के अध्यक्स महावीर जैन,अमर चंद जैन नरेंद्र कोठारी , नवीन जैन सुमित लोढ़ा, रमेश जैन बिमल कोठारी आदि सैकड़ों महिला -पुरुषों ने इस कलश रथ यात्रा में सहयोग दिया*












