*प्रांतीय सभापति ने 12 वी बोर्ड के 26 टॉपर्स  छात्र -छात्राओं का किया अभिनन्दन

केकड़ी 03अप्रैल (पवन राठी )*
*अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब प्रांत 3233 E2 के प्रांतीय सभापति एवं माहेश्वरी समाज महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य लायन एस एन न्याती ने विद्यालयों में 12 वी बोर्ड में रहे टॉपर एवं उत्कृष्ठ प्राप्तांक केकड़ी ब्लॉक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसाडिया की छात्रा नंदनी पांचाल जो कला वर्ग 97.40% अंक प्राप्त किए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी विज्ञान वर्ग की छात्रा हेमलता धाकड़ जिसने 95.20% अंक एवं कला वर्ग की छात्रा आसिया अंसारी ने 93.20% अंक, सुधा सागर उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के वाणिज्य वर्ग के 6 छात्र पार्थ माहेश्वरी 97.20%, वत्स जागेटिया 96.60%, वेदांगी जैन 96.20%, नाव्यांशी जैन 95.40%, इशिका जैन 95.40%, भूमिका लालवानी 95.20% आन अकैडमी केकड़ी के वाणिज्य वर्ग की छात्रा अनुष्का विजयवर्गीय 95.20% लक्ष लोढ़ा 95.00%, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनिया की कला वर्ग की छात्रा नंदिनी लोहार 95.00%, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंवदा कला की कला वर्ग की छात्रा अंतिमा हरिजन 95.00%, देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय की कला वर्ग की छात्रा कृष्णा गुर्जर 94.00%, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खवास के कला वर्ग के 4 छात्र अंशुल सेन 93,%, चंचल कुमारी कुमावत 90%, कृष्णा खारोल 90%, अनवर मंसूरी 89.20%, महात्मा गांधी पायलट विद्यालय केकड़ी विज्ञान वर्ग की अंजलि साहू 90%, सौम्या कुमावत 87%, मां भारती विद्यालय केकड़ी के विज्ञान वर्ग के छात्र अक्षत विजयवर्गीय 88.40%, एवं सुधा सागर विद्यालय केकड़ी के विज्ञान वर्ग के चार छात्र दैविक गदिया 92%, रक्षित जैन 91.20%, आरुष अग्रवाल 91%, आदित्य मित्तल 91% कुल 26 छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर माला व दुपट्टा पहना कर मिठाई खिलाकर प्रशस्ति पत्र का फोटो फ्रेम स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।*
*सम्मानित करने में अतिथियों के रूप में जिला पेंशन विभाग केकड़ी अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, केकड़ी माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी, श्री माहेश्वरी मंडल केकड़ी के अध्यक्ष टीकमचंद आगीवाल, पूर्व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानचार्य देवनारायण आवासीय विद्यालय केकड़ी के राधेश्याम कुमावत, श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल के अध्यक्ष अनिल राठी,  पूर्व माहेश्वरी नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष अवनीश न्याति, लायंस क्लब के सचिव लायन भागचंद मूंदड़ा, श्री माहेश्वरी महिला मंडल शास्त्री नगर भीलवाड़ा की उपाध्यक्ष श्री मति अरुणा दरक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसाडिया की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमति सरोज विजयवर्गीय, माधव न्याति, अनिका दरक, एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे। उपस्थित छात्र छात्राओं को आव्हान करते हुए लायन एस एन न्याती ने कहा कि  आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार उच्च अंक प्राप्त कर परिजनों को एवं क्षेत्र को गौरवान्वित करे तथा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की।*

Leave a Comment

और पढ़ें