राजपूत बोर्डिंग हाउस  वक्षत्रिय सभा संस्थान की बैठक में निशुल्क छात्रावास संचालन व महाराणा प्रताप जयंती मनाने को लेकर निर्णय।*

*केकड़ी 3 अप्रैल (पवन राठी )*
*शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को राजपूत बोर्डिंग हाउस संस्थान एवं श्री क्षत्रिय सभा संस्थान की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती को समारोहपूर्वक मनाए जाने हेतु निर्णय लिया गया। इस हेतु अतिथियों को आमंत्रित करने के लिए भी चर्चा की गई। इसके अलावा राजपूत बोर्डिंग हाउस संस्थान द्वारा सत्र 2026-27 से छात्रावास संचालन पर भी चर्चा की गई। जिसमें अजमेर जिले के राजपूत समाज के पात्र छात्रों को निःशुल्क आवास सुविधा देने का निर्णय किया गया। छात्रावास में कक्षा 9 व उससे ऊपर के छात्रों को छात्रावास की नियमावली अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। छात्रावास में छात्रों की संख्या न्यूनतम 20 होने पर ही छात्रावास शुरू किया जाएगा जिसके लिए वार्डन घीसु सिंह भाटी को नियुक्त किया गया है। छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र दिनांक 15 अप्रैल 2026 से छात्रावास के वार्डन से नियमानुसार प्राप्त किए जा सकेंगे। बैठक में महाराणा कुम्भा पुस्तकालय के संचालन की जिम्मेदारी बोर्डिंग हाउस के वार्डन श्री घीसू सिंह जी भाटी को दी गई हैं। बैठक में राजपूत बोर्डिंग हाउस के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह शक्तावत व श्री क्षत्रिय सभा संस्थान के अध्यक्ष श्री अम्बिकाचरण सिंह जी का उपस्थित राजपूत सरदारों ने माल्यार्पण कर साफा बंधन किया।* *जिसमें गोपाल सिंह कादेड़ा, नरपत सिंह गुलगांव शंकर सिंह गौड़, मोड़ सिंह राणावत, बहादुर सिंह पिपलाज, दशरथ सिंह भराई, शैलेन्द्र सिंह पिपलाज, भवानी सिंह निमोद, महेन्द्र सिंह ढोस, दशरथ सिंह पिपलाज, भगवान सिंह निमोद, रविन्द्र सिंह पिपलाज, धनराज सिंह प्रान्हेड़ा, दिग्विजय सिंह कन्नौज, रविन्द्र सिंह गुलगांव, लोकेंद्र सिंह बघेरा, भूपेन्द्र सिंह सापुन्दा, नरेन्द्र सिंह कनई, निरंजन सिंह सापून्दा, गजराज सिंह आमलदा, शंकर सिंह निमोद, सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।*

Leave a Comment

और पढ़ें