*केकड़ी बार एसोसिएशन में सौहार्द का संदेश- समारोह में गूंजा एकता का स्वर*

*केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )*
*केकड़ी बार एसोसिएशन में हिन्दू नव संवत्सर एवं ईद स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन, अब्दुल सलीम गौरी, राजेंद्र अग्रवाल, परवेज नकवी उपस्थित थे, समारोह की अध्यक्षता बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने की।*
*बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने बताया कि समारोह के दौरान मुस्लिम समाज के अधिवक्ताओं का बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिन्दू नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने कहा कि केकड़ी बार एसोसिएशन हमेशा से सभी धर्मों और वर्गों के अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा हमारी बार केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम और सम्मान के साथ कार्य करते हैं। आज का यह आयोजन हमारी एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में समाज को ऐसे आयोजनों की अत्यधिक आवश्यकता है, जो लोगों को जोड़ने का कार्य करें, बार अध्यक्ष ने महावीर जयन्ती पर भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भगवान महावीर के संदेशों को आत्मसात् करने हेतु कहा तथा अंहिसा के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन ने कहा कि बार एसोसिएशन हमेशा सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रही है तथा भविष्य में भी रहेगी।* *वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलीम गौरी ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुति से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिये तथा गीतों के माध्यम से भाईचारे का संदेश दिया। पूर्व अध्यक्ष मनोज आहूजा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में* *सकारात्मक संदेश भी पहुंचाते हैं।* *वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष चेतन धाभाई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केकड़ी बार सभी धर्मों का सम्मान व आदर करती है तथा ऐसे आयोजनों से समरसता बढ़ती है। अंत में सभी ने एक-दूसरे को ईद व नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पंचैली, कोषाध्यक्ष रविशंकर पंवार, वित्त सचिव फरीद खान मंसूरी, पुस्तकालय अध्यक्ष आदित्यभानसिंह, कार्यकारिणी सदस्य विजेन्द्रकुमार पाराशर, अमित कुमार बसेर, पवनसिंह भाटी, नवलकिशोर पारीक, रामावतार मीणा, सूर्यकान्त दाधीच, अनुराग पाण्डेय, लोकेेश शर्मा, महावीर गुर्जर, रोडूमल सौलंकी, अब्दुल रहीम गौरी, रमेश मीणा, मुकेश गढ़वाल, दशरथंिसह कांदलोत, इमदाद अली, शिवप्रसाद पाराशर, अनिल कुमार दाधीच, आशा पाराशर, सुरेन्द्र पंवार, विष्णु साहू, लियाकत अली, प्रहलाद वर्मा, भैरूसिंह राठौड़, गजेन्द्र कुमार पाराशर रवि कुमार शर्मा, अभिनव दाधीच, मोहनसिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रामावतार मीणा ने किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें