रोहतक हरियाणा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल*

*गोल्ड मैडल जीतकर गांव की बढ़ाई शान*

*रोहतक हरियाणा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल*

*गोल्ड मैडल जीतकर गांव की बढ़ाई शान*

*केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )*
*निकटवर्ती गांव देवगांव की धरती से एक ऐसी गौरवगाथा सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे फौलादी हों, तो संसाधनों की कमी कभी सफलता की राह में रोड़ा नहीं बन सकती।* *केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से गांव देवगांव के बेटे ने रोहतक हरियाणा में अपने अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जूनियर नेशनल फ्लैग फुटबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह जीत केवल एक पदक भर नहीं है, बल्कि उन रूढ़ियों और बाधाओं पर भी एक करारी चोट है जो अक्सर ग्रामीण प्रतिभाओं का रास्ता रोकती हैं।*

*निकटवर्ती गांव देवगांव निवासी प्रहलाद वैष्णव के पौत्र और सूर्यप्रकाश वैष्णव के पुत्र आरुष वैष्णव ने अमेरिकन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडियंस के निर्देशन और हरियाणा अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गत 26 से 29 मार्च तक आयोजित चार दिवसीय फ्लैग फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। आरुष और उनकी राजस्थान टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम को 20-8 के अंकों से पराजित किया।*

*गांव की गलियों से निकलकर गोल्ड मैडल तक पहुंचने का यह सफर प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बन गया है।* *आरुष राजधानी जयपुर की ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एकेडमी की कक्षा दसवीं का छात्र है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच रोहित कायत व हिमांशु स्वामी को देते हुए उनका तहेदिल से आभार जाताया है। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन, रणनीति और लगातार प्रोत्साहन ने टीम को मजबूत बनाया और जीत की राह आसान की। आरुष की इस उपलब्धि पर परिवार व समूचे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।*

*आरुष ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ हरियाणा में नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे थे।* *टीम ने लगातार अभ्यास और मेहनत की, जिसका परिणाम मैदान में शानदार प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला। खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और आत्मविश्वास ने उन्हें जीत दिलाई। उनकी टीम पूरी प्रतियोगिता में एक भी मैच नही हारी।*

Leave a Comment

और पढ़ें