*केकड़ी 29 मार्च (पवन राठी )*
*पटेल आदर्श उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन की छात्रा महिमा चौधरी व हर्षिता कुमावत का अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता हेतु चयन हुवा है l*
*प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र द्वारा अखिल भारतीय निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के बाल, किशोर व तरुण के भैया, बहिनों ने भाग लिया।*
*प्रभारी सोनू साहू ने बताया कि तरुण वर्ग के भैया बहिनों के लिए* *महाकुंभ राष्ट्रीय एकता का प्रतिक पर्व* *विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महिमा चौधरी का चितौड़ प्रांत से प्रथम स्थान पर चयन हुआ व बाल वर्ग के भैया बहिनों के लिए* *महाकुंभ का पौराणिक व सांस्कृतिक महत्व* *विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बहिन हर्षिता कुमावत का निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयन हुआ । दोनों बहिनों को* *विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र द्वारा साहित्य रूपी पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया।*
*प्रबंध समिति अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव, उपाध्यक्ष अरविंद गर्ग, जसवंत सिंह काशीराम विजय , सचिव राजेश शर्मा व अन्य प्रबंध समिति पदाधिकारियों, आचार्य, दीदियों ने बहिनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।*









