*केकड़ी के ग्राम तीतरिया में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।*

ग्राम के कई ग्रामीण जन कांग्रेस – भाजपा से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल।*

*केकड़ी 24 मार्च (पवन राठी )*
*राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी केकड़ी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम विगत देर शाम केकड़ी के ग्राम तीतरिया में आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम के कई महिला पुरुषों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का दामन थामा।*

*ग्रामीणों ने कार्यक्रम के दौरान गांव की समस्त सड़के जिनको जल जीवन मिशन की पाइपलाइन डालने के नाम पर क्षतिग्रस्त करके छोड़ दिया है जिससे रोज दुर्घटनाएं घटित हो रही है महिलाओं और बच्चों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे गांव के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है।*

*गांव के युवाओं ने बताया कि हर महीने 300 ₹400 महीने का रिचार्ज करवाने के बावजूद भी ग्राम में किसी भी मोबाइल का टावर और नेटवर्क नहीं आता है साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बाधित रहती है जिससे हर छोटे बड़े ऑनलाइन काम में परेशानियां आ रही है।*

*ग्राम के किसानों का कहना रहा की गत वर्ष का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है साथ ही वर्तमान में भी चने की फसल में खराबा है जिसकी गिरदावरी मोबाइल में टावर नहीं आने के कारण  समय पर नहीं हो रही है जिससे किसान चिंतित है।*

*कार्यक्रम के दौरान आरएलपी नेता रामराज गांगवाल ने बताया कि भाजपा कांग्रेस बारी-बारी से लोगों को गुमराह कर वोट ले लेती है,विकास के झूठे दावे वादे करती हैं मगर जमीनी हकीकत उनके दावों और वादों से बिल्कुल विपरीत है।*

*वही आरएलपी नेता एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने बताया की भाजपा सरकार को बने लगभग ढाई साल हो चुके हैं मगर धरातल पर कोई कार्य नहीं कर पा रही है आने वाले पंचायत राज चुनाव में आप लोगों को फिर से आएंगे झूठे झांसे दे जाएंगे और आपके वोट ले जाएंगे इसलिए अब आपको सावधान रहना है और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को जिताना है।*
*कार्यक्रम के दौरान राम अवतार सिखवाल ने बताया कि अवैध बजरी बंद करने के नाम पर वोट हथिया कर भाजपा के ही लोग अवैध बजरी परिवहन धड़ल्ले से करवा रहे हैं।*

*कार्यक्रम को RLP केकड़ी BLA प्रथम लक्ष्मण वैष्णव, एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, राम अवतार सिखवाल, नंदलाल गुर्जर, रामराज गांगवाल, शंकर जाखड़, शंकर मेघवंशी, किशन बेरवा, आदि ने संबोधित किया।*

*कार्यक्रम के दौरान गणेश कुमावत, महावीर जाट,कमलेश मीणा, महावीर सेन, आत्माराम जाट, प्रहलाद जाट, राहुल, सुरेंद्र सिंह, प्रहलाद चौधरी ,ओम सिंह, राम जाट,सोजी राम, राजेंद्र, मुकेश, प्रधान,मुकेश, सत्यनारायण, छीतर मल, परमेश्वर, बनवारी, अमरचंद, प्रहलाद, गोपाल, गणेश लाल जाट, नवरत मल, कुलदीप सिंह, कालू राम, सुगनाराम, बद्री लाल, शंकर बलाई, किशन लाल बेरवा, शीलू बैरवा, घीसालाल गुर्जर, चंद्र सिंह, आशीष चौधरी ,हेमराज, रामदेव चौधरी, गोवर्धन, दिलखुश, शंकर ,रामराज, शिमला देवी ,सुनीता , विमला ,लाली, रामकुवारी, जमना देवी, लाली वैष्णव, शायरी, उस्ताद देवी, नेराजी , पिंकू देवी, सोदरा, सीता, सुमन, रेनू ,अनु ,संतोष देवी ,रामकन्या सहित कई महिला पुरुष मौजूद रहे।*

Leave a Comment

और पढ़ें