देश भर के पेंशनर्स 25मार्च को मनायेगे काला दिवस*

*केकड़ी 24 मार्च (पवन राठी )*
*वित्त मंत्रालय  भारत सरकार द्वारा अधिनियम 2025 को वापस लेने के संबंध में*
*पूरे भारत  में सभी पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स  कल मनाएंगे काला  दिवस**
*केंद्र सरकार ने लोकसभा में पेंशनर्स से सम्बन्धित जो बिल पास किया है यह  बिल पेंशनर्स के हितों पर गहरा कुठाराघात है*
*इस बिल के कारण से भविष्य  में पेंशन के सभी लाभ परिलाभ* *खत्म हो जायेंगे ।*
*केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ व इस बिल को वापस लेने हेतु केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा*।
*इस संदर्भ में राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी के द्वारा भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।*
*दिनांक,,,,25मार्च 2026 बुधवार* को समय *11.15am* *पर सभी साथी काली पट्टी बांधकर  जुलूस , रैली के रूप में  उपखंड अधिकारी कार्यालय में सम्मानिय उप खंड अधिकारी जी को ज्ञापन देकर पेंशनर्स  की एकता  व संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे ।*
*राजस्थान पेंशनर्स जिला शाखा केकड़ी के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद जैन ने,,,,,*
*सभीपेंशनर्स  व पारिवारिक पेंशनर्स से अनुरोध किया है कि समय  रैली में  पधार कर संगठन की  मजबूती का परिचय देवे ।*

Leave a Comment

और पढ़ें