*जिला पुलिस अधीक्षक ने सावर पुलिस थाने का किया निरीक्षण*

*जल्द होगा सावर की बैंक चोरी का राजफाश*

केकड़ी- सावर 24 मार्च (पवन राठी )*
*जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने मंगलवार देर शाम को सावर पुलिस थाने का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने सावर थाना प्रभारी राधेश्याम जाट को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।*
*इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने पत्रकारो से बातचीत करते हुये कहा कि कानून व्यवस्था का उलंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। जनता से अपील करते हुए कहा किअफवाओं पर ध्यान न दे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त करवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता व पुलिस के बीच आपसी सामंजस्य जरूरी है। सभी के सहयोग से ही अपराधों पर नियंत्रण संभव है। जिला पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने पुलिस थाने में बने स्वागत कक्ष, हवालात, कार्यालय सहित थाने का निरीक्षण किया। जिला पुलिस अधीक्षक ने थाने में दर्ज पेन्डिंग मामलो का जल्द निस्तारण करने के लिये थाना प्रभारी राधेश्याम जाट को निर्देशित किया। सावर  में दो माह पूर्व हुई सनसनीखेज वारदात  बैंक की छत को काटकर करीब 107 तोला सोने चांदी के लाखों रूपये के जैवरात चोरी की घटना को लेकर सावर निवासी इन्द्रराज भट्ट व लोकेश पारीक ने एसपी से गुहार लगाई ओर जल्द ही संगीन चोरी का राजपास करने की मांग की। इस दौरान एसपी ने विशेष टीम का घटन कर जांच रिर्पोट लेकर जल्द ही खुलासा करने का आश्वाशन दिया। थाने के निरिक्षण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी।*

Leave a Comment

और पढ़ें