कुनालिका कंवर ने 10वीं बोर्ड में 94.17% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान*

केकड़ी 24 मार्च (पवन राठी )*
*केकड़ी निवासी अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारी श्री नरोत्तम सिंह की सुपुत्री कुनालिका कंवर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के घोषित परिणामों में 94.17% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।*
*कुनालिका की इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता नरोत्तम सिंह ने बताया कि यह सफलता उनकी बेटी की निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कुनालिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही है और उसने नियमित अध्ययन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया।*
*कुनालिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के सहयोगी वातावरण को दिया है। उनका लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा करना है।*
*परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने कुनालिका को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।*

Leave a Comment

और पढ़ें