*उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार नें छात्रों की संस्थान मे वित्तीय अनियमितताओ की शिकायत के बाद की जाँच*

*SDO नें संस्था प्रधान को सूचनाये उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश*
*केकड़ी 15 जून (पवन राठी -जन तंत्र तक अपडेट )*

*उपखंड अधिकारी , केकड़ी सुरेश कुमार बलाई ने राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान का औचक निरीक्षण किया l उक्त निरीक्षण राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान के छात्रों द्वारा दिनांक 10 जून, 2026 को उपखंड अधिकारी केकड़ी के समक्ष संस्थान में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के संबंध में किया गया l निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपस्थित कार्मिकों एवं छात्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार छात्राओं द्वारा संस्थान में वित्तीय जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत संस्था प्रधान के समक्ष आवेदन किया गया था परंतु वांछित सूचना छात्रों को प्राप्त नहीं हुई l इसके संबंध में उपखंड अधिकारी केकड़ी ने अविलम्ब वांछित सूचना प्रदान करने के निर्देश दिए l निरीक्षण के दौरान एक कार्मिक का अनुपस्थित होना पाया गया इसके संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्मिक की ड्यूटी अन्यत्र राजकीय कार्य में लगी होना पाया गया l*

Leave a Comment