*कांग्रेस के पूर्व विधायक रघु शर्मा के नशे वाले बयान पर भाजपा विधायक गौतम के पलटवार से राजनीती गर्माई*

*केकड़ी 15 जून (जनतन्त्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*नशे का प्याला और केकड़ी में सियासत का खेल*
*केकड़ी की राजनीति में इन दिनों ‘नशे’ पर सियासी नशा चढ़ा हुआ है। पूर्व विधायक डॉ. रघु शर्मा ने 29 मई को कांग्रेस सभा में विधायक शत्रुघ्न गौतम पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सुबह अफीम और रात शराब से शुरू होती है।*
*बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। जवाब में विधायक गौतम भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 12 जून को पलटवार करते हुए कहा, “मुझे सब पता है, आप क्या पीते हो, पूरे प्रमाण सहित बता सकता हूं।” दोनों नेताओं के बीच छिड़ी इस जुबानी जंग ने केकड़ी का सियासी तापमान बढ़ा दिया है।*

Leave a Comment