*केकड़ी 15 जून (जनतन्त्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर महेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। इस शुभ अवसर पर ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक भोजन करवाया गया तथा 151 श्रद्धालुओं के भोजन प्रसादी की सुंदर व्यवस्था की गई।*
*इस पवित्र माह में सभी बहनों ने श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ व्रत एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन धर्म, सेवा और सहयोग की एक उत्कृष्ट मिसाल रहा, जो अत्यंत सराहनीय है।*
*विशेष सहयोग देने वाली बहनें:*
सुनीता मुंदड़ा
सविता डोड़िया
उषा जेतलिया
सुषिला तोशनीवाल
कंचन नूवाल
इंदा नूवाल
मंजू चौधरी
ममता न्याती
मधु कावरा
मधु मुंदड़ा
आशा मुंदड़ा
उषा राठी
सरिता मुंदड़ा
कांता बागला
सरिता डोड़िया
उर्मिला न्याती
विमला न्याती
*इन सभी बहनों के सहयोग, समर्पण एवं सेवा भावना के कारण यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।*
*अंत में महेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष ममता जी न्याती एवं सचिव आशा जी मुंदड़ा ने सभी बहनों, सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।*
*ईश्वर से प्रार्थना है कि श्री पुरुषोत्तम भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास होl*


