*सरवाड़ क्षेत्रीय सभा ने जिला अध्यक्ष पद हेतु एस एन न्याती को दिया समर्थन*

*केकड़ी 11 जून (पवन राठी )*
*अजमेर जिला माहेश्वरी सभा अजमेर के जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के सक्रिय सदस्य एवं अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्यकारी मंडल के सदस्य सत्यनारायण न्याती अपने वरिष्ठतम साथियों के साथ सरवाड़ क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के सदस्यों का समर्थन प्राप्त करने के लिए माहेश्वरी भवन सरवाड़ में बैठक में भाग लिया।*
*बैठक पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य, अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्य समिति सदस्य विजय शंकर मूंदड़ा के विशिष्ट आतिथ्य एवं क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष शिवकुमार लड्ढा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हरिराम तोषनीवाल ने एस एन न्याती को माला पहनाकर* *आशीर्वाद प्रदान कर कहा कि केकड़ी को जिले का नेतृत्व कभी नहीं मिला इसके लिए केकड़ी का जिला अध्यक्ष निर्विरोध बनना चाहिए। इस संबंध में तोषनीवाल ने प्रस्ताव रखा। क्षेत्रीय सभा केकड़ी व सरवाड़ के सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से अजमेर जिला अध्यक्ष, मंत्री एवं जिले के समस्त क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष व मंत्री को भेजें की सर्वसम्मति बनाकर निर्विरोध अध्यक्ष केकड़ी से सत्यनारायण न्याती को बनावे।* *महासभा कार्य समिति सदस्य विजय शंकर मूंदड़ा ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण झंवर ब्यावर के समय प्रत्येक क्षेत्रीय सभा को जिले का नेतृत्व मिलना तय हुआ उसमें इस सत्र में केकड़ी का नंबर है।*
*केकड़ी को जिला अध्यक्ष का नेतृत्व प्रदान करना जिले के सभी समाज बंधुओ की जिम्मेदारी है। सरवाड़ व केकड़ी जिले में एक साथ है इस संबंध में जिला संगठन मंत्री राधेश्याम पोरवाल ने वर्तमान क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष लक्ष्मी निवास डोडिया, पंचायत बोर्ड अध्यक्ष सत्यनारायण डोडिया क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष शिवकुमार लड्ढा मंत्री राजकुमार धूपड ने विचारों से अवगत कराया। केकड़ी से जिला सभा कार्यकारी मंडल सदस्य शिवरतन मूंदड़ा ने कहा कि दो सत्रों में लगभग 6 वर्ष से केकड़ी ने जिले के नेतृत्व का त्याग सामंजस्य हेतु किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी बंधुओ से अनुरोध है की न्याती को समर्थन प्रदान कर केकड़ी को नेतृत्व देवे। केकड़ी क्षेत्रीय सभा से जिला प्रचार मंत्री निरंजन तोषनीवाल, मध्य राजस्थान कार्यकारी मंडल सदस्य ओमप्रकाश मालू, अशोक काबरा, जिला कार्य समिति सदस्य अनिल राठी, रमेश मांगधना, जिला सभा कार्यकारी मंडल सदस्य विकास माहेश्वरी, शिव प्रकाश तोषनीवाल, शिवरतन मूंदड़ा, माहेश्वरी मंडल केकड़ी के पूर्व अध्यक्ष छीतरमल न्याती, सरवाड़ क्षेत्रीय सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला सभा कार्यकारी मंडल सदस्य गोपाल कृष्ण मालानी, बिरदी चंद मालानी, पूर्व मंत्री नवल किशोर मंत्री, हर्षवर्धन मालानी, विष्णु कुमार भूतड़ा,* *लक्ष्मीकांत लड्डा, चमन मालानी एवं युवा संगठन अध्यक्ष रोहित डोडिया क्षेत्रीय सभा कोषाध्यक्ष महेंद्र डोडिया एवं बृज गोपाल शारदा ने* *सत्यनारायण न्याती को समर्थन देने के लिए आश्वस्त किया।*

Leave a Comment