*केकड़ी 10 जून (पवन राठी )*
*बोहरा कॉलोनी स्थित श्री नेमिनाथ मंदिर में आयोजित धर्म सभा में अपने प्रवचन के दौरान श्रमण मुनि प्रज्ञान सागर महाराज धर्म सभा मे कहे ।*
*संघस्थ मुनि श्री प्रसिद्ध सागर महाराज ने भक्तामर स्तोत्र के 27 वें स्त्रोत्र की गाथा का गुणानुवाद करके बताया कि जिनेन्द्र भगवान की महिमा अपरम्पार है, तीन लोक के कर्मरूपी शत्रुओ का नाश करने वाले है ओर जगत पूज्य है ।*
*जिनेन्द्र देव किसी एक व्यक्ति, एक धर्म , एक देश के नहीं है वरन सम्पूर्ण जगत के कष्ट निवारक जगत के स्वामी है ।*
*प्रातः जिनाभिकषेक, शांतिधारा जिनेन्द्रअर्चना सहित धार्मिक क्रियाएँ मुनि ससंध के सानिध्य मे सम्पन्न हुई ।*
*आज की शांतिधारा का पुण्यार्जन भंवर लाल पारसमल रमेश चंद निर्मल कुमार बघेरा परिवार ने प्राप्त किया ।*
*सांयकाल में भव्य आरती व शास्त्र सभा व आनंद यात्रा मुनि श्री के सानिध्य में समपन्न हुई ।*



