केकडी मे विकास के नये आयाम स्थापित होंगे – शत्रुघ्न गौतम-

*केकड़ी में गर्ल्स कॉलेज की मांग रखेंगे*
*30 नई इलेक्ट्रिक बसें आएंगी; इसी माह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे की संभावना*

*केकड़ी 10 जून (पवन राठी )*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी द्वारा मंगलवार को अजमेर रोड स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर देश की समृद्धि एवं विकास के लिए प्रार्थना की।*
*इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और केकड़ी क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी राज्य बजट में मुख्यमंत्री से केकड़ी में गर्ल्स कॉलेज स्वीकृत करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि* *प्रस्तावित कॉलेज का निर्माण पुराने अस्पताल परिसर अथवा किसी अन्य क्षेत्र में कराया जा सकता है।*
*विधायक गौतम ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जो भी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी हैं, उन्हें सकारात्मक स्वीकृति मिली है। इसी क्रम में केकड़ी को जल्द ही 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने वाली है। साथ ही इन बसों के संचालन के लिए केकड़ी में ही चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा।*
*उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसी माह केकड़ी के दौरे पर आ सकते हैं। उनके आगमन के दौरान क्षेत्र में शुरू होने वाली विभिन्न विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में केकड़ी में विकास कार्यों की गति और तेज होगी तथा क्षेत्र में विकास की नई धारा बहेगी।*
*सभा में उन्होंने केकड़ी के बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि तालाब को आकर्षक स्वरूप देने के लिए विशेष कार्य कराए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र के लोगों के लिए पर्यटन और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बन सके।*
*कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
*वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी* *योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर*
*केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत* *भेरूलाल साहू धनराज चौधरी* *धनराज माली मंडल महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी मंडल मंत्री महावीर राठी महेंद्र रेगर प्रीतम जैन लोकेश साहू संजय बेनीवाल धनराज नायक राजेश मेहरचंदानी चित्रा व्यास उमराव सिंह सोलंकी सुरेश सेन कादेड़ा मंडल अध्यक्ष गजराज कीर बघेरा मंडल अध्यक्ष* *सत्यनारायण गुर्जर रामकिशन जी गुर्जर गोपाल जी धोबी रामनिवास साहू कन्हैया लाल साहू विनोद विजय गोविन्द जैन महेश बॉयत अमित जेतवाल अनिल राठी राम देव माली गिरिराज खटीक श्यामसुंदर शास्त्री राज राजेश्वर व्यास ज्ञान प्रकाश राठी रोहित जांगिड़ धर्मराज माली रामगोपाल जी माली*  *सत्यनारायण चौधरी मोहित शर्मा अटल शर्मा गजानंद साहू पुष्पेंद्र शर्मा चंद्रप्रकाश चौधरी चंद्रप्रकाश शर्मा सावरलाल चौधरी दशरथ चौधरी हेमराज आचार्य विष्णु साहू पूनम कवर शांतिलाल नायक अमन चौधरी सहित अनेक कार्येकर्ता उपस्थित रहेl*

Leave a Comment