*अना सुपर किंग्स केकड़ी की टीम बनी चैम्पियन*

*केकड़ी 11जून (पवन राठी )*
*आज केकड़ी के पटेल स्टेडियम में अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच अना सुपर किंग्स व अना चैलेंजर्स के मध्य खेला गया जिसमें अना सुपर किंग्स की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की l*
*पहले खेलते हुए एक रोमांचक मैच में चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर्स में 79 रन बनाए । जवाब में सुपर किंग्स ने आख़िरी ओवर में शिवांश के आख़िरी ओवर में लगाये गए चौके से 80 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज कर ख़िताब अपने नाम कर लिया l*

*समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अन्नपूर्णा सेवा समिति के गोपाल जी अग्रवाल रहे वहीं विशिष्ठ अतिथि ज्ञान कुंज क्लासेज के राहुल जेतवाल, राजेंद्र सैनी, मनोज कुमावत, रविन्द्र चौधरी व महेश नायक रहे l*
*विजयी टीम को 7000₹ नकद ट्कप व मोमेंटो व उपविजेता टीम को 5000₹ , कप व मोमेंटो प्रदान किए गए l*
*प्रतियोगिता के मैन आफ़ द सीरीज अना टाइटन के ऑल राउंडर सक्षम को दिया गया l*
*बेस्ट बल्लेबाज हिमांशु चैलेंजर्स*
*बेस्ट बॉलर सक्षम सुपर किंग्स*
*बेस्ट फ़ील्डर अनिरुद्ध टाइटंस*
*बेस्ट कैच तनय सुपर किंग्स*
*बेस्ट कीपर शिवांश सुपर किंग्स*
*इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द लीग*
*भवानी टाइटंस को दिया गया l*
*प्रतियोगिता संयोजक लालाराम अहीर ने बताया कि अना एकेडमी अब आगामी दिनों में एक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी करने जा रही है l*
*आयोजन में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का प्रतियोगिता प्रभारी अशोक अहीर ने आभार व्यक्त किया l*आयोजन में प्रवीण ओझा, रामजस साहू, अब्दुल ग़फ़्फ़ार,शुभम* *ऋषभ,पार्थ आदि का सहयोग रहा l*
*कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम* *कुमावत ने कियाl*

Leave a Comment