*मारुति नन्दन पाटोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज 12 जून को होगा आयोजित**वैष्णव बैरागी छात्रावास संस्थान केकड़ी में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण*

*केकड़ी, 12 जून (पवन राठी )*
*श्री वैष्णव बैरागी छात्रावास एवं शैक्षणिक संस्थान, केकड़ी (अजमेर) के तत्वावधान में आगामी 12 जून 2026, शुक्रवार को मारुति नन्दन पाटोत्सव एवं गणेशजी प्रसादी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें समाज के गणमान्यजन, प्रतिभाशाली विद्यार्थी एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारी भाग लेंगे।*
*संस्थान अध्यक्ष सीताराम वैष्णव (डाबर) ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:15 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह से होगा। इसके अंतर्गत कक्षा 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन एवं राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे आमसभा एवं विचार मंथन आयोजित होगा, जबकि शाम 4:15 बजे मारुति नन्दन जी के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंगों का वाचन किया जाएगा।*
*कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 5:00 बजे मंगल आरती एवं 5:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा।* *संस्थान द्वारा समाज के सभी बंधुओं, ट्रस्टियों, मातृशक्ति एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।*
*विशेष रूप से प्रतिभा सम्मान हेतु बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों से आवश्यक प्रमाण-पत्र निर्धारित तिथि तक छात्रावास कार्यालय में जमा करवाने का आग्रह किया गया है।*
*कार्यक्रम में विभिन्न समितियों के पूर्व संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव एवं वर्तमान पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने समाज बंधुओं से तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने की अपील की है।*

Leave a Comment