*केकड़ी 29 मई (पवन राठी )*
*जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला (IPS) द्वारा समस्त थानाधिकारी जिला अजमेरको आपराधिक गतिविधियो पर अक्ंश लगाने के लिये एंव अपराधियो की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था।* *जिस पर राजेश मील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी तथा हर्षित शर्मा वृताधिकारी वृत केकडी के निकटतम सुपरविजन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवंअपराधियो की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है उसी अभियानके तहत* *थानाधिकारी थाना केकडी शहर के नेतृत्व में टीम का गठन कर अवैध हथियारो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एक अवैध टोपीदार बन्दूक के साथ आरोपी सुवालाल मोग्या को गिरफतार कर प्रकरण आम्स्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।*
*घटना का विवरण :-*
*दिनांक 28.05.2026 को श्री कालूराम हेड कानि 1403 मय जाप्ता के वास्ते गश्त निगरानी बदमाशान हेतु रवाना हुए lदौराने गश्त मुखबीर खास ने इत्तला दी कि देवगांव रोड बघेरा के पास एक व्यक्ति टोपीदार बन्दुक लेकर घुम रहा है। उक्त इतला विश्वसनीय होने पर जाप्ता को इतला से अवगत करवाकर कार्यवाही हेतु देवगाव रोड बघेरा पहुचे, जहां एक व्यक्ति हाथ मे टोपीदार बन्दुक लिये हुए घुमता हुआ नजर आया। जो बावर्दी पुलिस को देखकर आस पास के गढ़डो की आड मे छिपने की कोशिश करने लगा, जिसका नाम पता पुछा तो अपना नाम शंकर पुत्र देवा जाति मोग्या उम्र 45 साल निवासी हरिरामपुरा कॉलोनी बघेरा पुलिस थाना केकड़ी शहर जिलाअजमेर होना बताया, जिस पर शंकर मोग्या से अपने कब्जे मे एक नाली टोपीदार बंदुक रखने व लेकर घुमने बाबत लाईसेन्स मांगा तो अपने पास कोई वैध लाईसेन्स नहीं होना बताया, उतक्त व्यक्तिद्वारा अपने कब्जे मे बिना लाईसेन्स/ अनुज्ञा पत्र के बन्दुक रखना अपराध धारा 3/ 25 आयुधअधिनियम-1959 के तहत दण्डनीय पाया जाने पर एक नाली टोपीदार बन्दुक को बतोर वजह सबुत जब्त कर आरोपी सुवालाल को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस हिरासत मे लिया गया।*
*अभियुक्तशंकर मोग्या के विरूद्ध प्रकरण संख्या 170/2026 धारा 3/25 आम्से एक्ट में पंजीबद्ध कियागया। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।*
*गिरफतार हुए अभियुक्त का नाम पता-*
*০1. शंकर पुत्र देवा जाति मोग्या उम्र 45 साल निवासी हरिरामपुरा कॉलोनी बघेरा पुलिस थानाकेकडी शहर जिला अजमेर*
*ये रहे पुलिस कार्यवाही टीम मे शामिल*
*अनिल कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना केकडी शहर- सम्पतराज सoउ0नि0 थाना केकडी शहर कालुराम हेड कांस्टेबल हैड कानि छोटूराम कांस्टेबल विवेक -विनोद -दिनेश -बलवान एवं दीनदयाल कार्यवाही टीम मे शामिल रहे l*











