*भारत विकास परिषद के 9 दिवसीय अभिरुचि शिविर का भव्य समापन*

*210 बच्चों ने विभिन्न विधाओं में लिया प्रशिक्षण, प्रतिभाओं का हुआ शानदार प्रदर्शन*

*केकड़ी 29 मई (पवन राठी )*
*भारत विकास परिषद द्वारा विगत  21 मई से शहर के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित नौ दिवसीय अभिरुचि शिविर का आज शुक्रवार को उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में बच्चों द्वारा सीखी गई विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।*
*शिविर में कुल 210 बच्चों का पंजीयन हुआ तथा उन्हें 11 विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के दौरान मेहंदी कला का प्रशिक्षण जिया पांचाल, ड्राइंग जूनियर का प्रशिक्षण गौरव पोपटानी, ढोलक प्रशिक्षण योगिता वासवानी, नेल आर्ट का प्रशिक्षण आरती पांचाल, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण रूपाली शर्मा, इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण डॉ. आजाद, जूनियर डांस का प्रशिक्षण रुचिका शर्मा, सीनियर डांस का प्रशिक्षण सचिन शर्मा, आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण ऐश्वर्या सोनी, कर्सिव राइटिंग का प्रशिक्षण सोनाली राठी तथा सिलाई प्रशिक्षण गरिमा सोनी द्वारा दिया गया।*
*समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंजू चौधरी एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अंशुल चाहर रही । कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में बच्चों ने शिविर के दौरान सीखे गए हुनर की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों में बच्चों का आत्मविश्वास और प्रतिभा स्पष्ट रूप से दिखाई दी।*

*इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा बच्चों को भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु होम्योपैथिक दवाइयों का भी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि मंजू चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अभिरुचि शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे शिविर बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने का श्रेष्ठ माध्यम हैं।*

*शिविर का प्रतिवेदन राधा विजय द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि अंत में महिला संयोजक अंजू विजय ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।*

*समारोह में परिषद के राजस्थान मध्यप्रांत  के प्रांतीय कार्यकारणीय सदस्य  सर्वेश विजय एवं  कैलाश जैन,शाखा अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, सचिव रामनिवास जैन, कोषाध्यक्ष हीरालाल सांमरिया, वरिष्ठ सदस्य यशवंत बेली, सुभाष भाल, आदित्य उदयवाल, विष्णु तेली सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मातृशक्ति में आभा बेली, अंजू विजय, राधा विजय, मंजू न्याति, मोना टेलर, सरिता विजय, संगीता विजय, सरोज साहू, ज्योति विजय एवं अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन रामधन प्रजापत ने किया ।*
*कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के सभी सदस्यों, प्रशिक्षकों एवं मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे शिविर के दौरान बच्चों में उत्साह, अनुशासन और सीखने की ललक देखने को मिली, जिससे शिविर यादगार बन गया।*

Leave a Comment

और पढ़ें