शहर माहेश्वरी महिला संगठन एवम     पतंजलि योग समिति केकड़ी  के संयुक्त तत्वावधान मे          तीन दिवसीय योग शिविर हुवा प्रारम्भ

महिलाओ नें शिविर मे दिखाई विशेष रूचि*

*केकड़ी 29 मई (पवन राठी )*
*केकड़ी शहर माहेश्वरी महिला संगठन एवं पतंजलि योग समिति केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ शुक्रवार प्रातः सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ माहेश्वरी महिला संगठन की परामर्शदात्री एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी समाजसेविका आभा बेली, अध्यक्ष कोमल राठी तथा माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल अध्यक्ष कमला राठी द्वारा भगवान भोलेनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।*
*शिविर में मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी ने उपस्थित महिला एवं पुरुष साधकों को विभिन्न योगासन, सूक्ष्म व्यायाम, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के माध्यम से निरोगी जीवन जीने के सरल एवं प्रभावी उपाय बताते हुए नियमित योग की आवश्यकता पर बल दिया। प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्राणायाम व आसनों के जरिए रोगों से बचाव की विधियों को समझा।*
*शिविर के दौरान पतंजलि योग समिति के सह प्रभारी सोहन लाल सिसोदिया, युवा भारत प्रभारी राजेन्द्र विजय एवं नोरत मल मूंदड़ा ने पुरुष वर्ग को योगाभ्यास में मार्गदर्शन दिया। वहीं महिला वर्ग को योग करवाने में महिला पतंजलि प्रभारी रेखा विजय एवं रक्षा विजय ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।*
*योग शिक्षक जे.पी. सोनी ने बताया कि शिविर के द्वितीय दिवस शनिवार को विशेष ‘आनंद यात्रा’ का* *आयोजन किया जाएगा, जबकि रविवार को योग नृत्य के साथ शिविर का समापन होगा। योग सत्र के पश्चात माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से सभी साधकों को औषधीय जूस वितरित किया गया।*
*शिविर में श्री माहेश्वरी प्रगति नवयुवक मंडल अध्यक्ष पुनीत बजाज सचिव अभिषेक बसेर, श्री माहेश्वरी प्रगति महिला मंडल अध्यक्ष कमला राठी सचिव मंजू लता न्याति, श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष रामकिशोर बियानी सचिव रौनक सोमानी समाजसेवी रोहित राठी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष योग साधक मौजूद रहे।*
*कार्यक्रम के अंत में भारत स्वाभिमान प्रभारी सत्यनारायण सोनी, माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष कोमल राठी एवं सचिव अनिता राठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें