*6,97.000 रूपये नकद व करीब 10 तोला सोने व 480 ग्राम चांदी के बर्तन व आभुषण जप्त किये*
*आरोपीया ने गुमराह करने के लिये चोरी करने के बाद घर मे नकाब पोश डाकु चाकू लेकर घूसने की बनायी झुठी कहानी*
*केकड़ी 29 मई (पवन राठी )*
*हर्षवर्धन अग्रवाला (IPS) पुलिस अधीक्षक अजमेर के निर्देशन मे राजेश कुमार मील आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी तथा हर्षित शर्मा वृताधिकारी वृत केकडी के निकटतम सुपरविजन में चोरी व नकबजनी से सम्बन्धित वारदात की रोकथाम व क्षेत्र में हुयी वारदात का खूुलासा करने हेतु अनिल कुमार पुनि थानाधिकारी केकड़ी शहर द्वारा मय टीम के चोरी व नकबजनी के दर्ज प्रकरणो में गहनता से अनुसंधान किया गया, व घटनास्थल पर मिले साक्षयो व परिस्थितीयों से सन्देह होने पर आरोपीया बहु उषा देवी से गहनता से पुछताछ की गयी तो चोरी की वारदात करना स्वीकार किया, जिसे धारा331(3). 305क बीएनएस के तहत गिरपतार किया गया।*
*गौर तलब है कि दिनाक 26 0526 को शेैलेष कुमार झंवर पुत्र श? पवन कुमार झंवर जाति महाजन ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पैश की आज दिनांक 26/05/2026 को गुजराती मोहल्ला स्थित मकान मे मेरी दादी विमला और आंटी उषा देवी अपने मकान के एक कमरे में दोपहर 01.15 पीएम बजेअपने कमरें में सो रहे थे, तभी उस समय मुझे उषा देवी अपने मकान में खटखट की आवाज सुनाई दी और उषा देवी ने उठकर देखा तो तब मुझे कोई नजर नहीं आया। फिर दो अज्ञात व्यक्ति नकाबपोश दिखाई दिये जिनके हाथ चाकू जैसा हथियार था, देखते ही मै उस समय डर व सहम गई और वापस अपने कमरे की कुन्दी बंद कर ली और मेने अपने देवर सुरेन्द्र को फोन किया, फिर वे आये और चैक किया तो मेरी सास के कमरे में सोने के जेवरात नेकलेस एक वजनी दो तोला, सोने की पटीया (हार) वजनी दो तोला, सोने की चारचूड़ी वजनी पांच तोला, कानो की मच्छी (झूमका) वजनी पांच ग्राम, सोने का सिक्रा एक वजनी चार ग्राम, चांदीकी पायेजेब दो जोड़ी वजनी पांच सो ग्राम, चांदी की पायेजेब वजनी सो ग्राम, चादी की पायेजेब वजनी एकजोड़ी वजनी ढाई सो ग्राम तकरीबन सामान करीबन 12 तोला व नकदी करीबन बारह लाख रूपये चूराकर ले गये।*
*इस पर मुकदमा नंबर 167/26अपराध धारा 3313). 05 बीएनएस दर्ज किया गया।*
*अनिल कुमार पुनि. थानाधिकारी थाना केकडी शहर- कांस्टेबल* *तेजमल दिव्या महिला कांस्टेबल प्रकरण की घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी मय टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया,तथा आस पडोसीयान से पुछताछ की गयी, प्रार्थी के मकान से गली में निकलने का एक ही रास्ता होने व उसरास्ते पर* *सीसीटीवी केमरा लगा होने से गली व मोहल्ले मे लगे सीसीरटीवी केमरा की फुटेज देखी गयी तो कोई संदिग्ध व्यक्ति आता जाता या महिला के बताये हुलिया का निकलता नजर नही आया, मामला संदेह का होने से घटनास्थल का एमओबी टीन तेजाराम एएसआई व मोबाइल फोरेन्सिक टीम एफएसएल अजमेर से डॉ कैलाश से निरीक्षण करवाया गया।*
*मोका परिस्थिती व पीडिता विमला देवी से पुछताछ से स्देंह का घेराउषा देवी की तरफ गया, जिससे गहनता से पुछताछ की गयी तो चोरी करना स्वीकार किया गया।*
*प्रकरण में चोरी का माल मशरूका सोने चांदी के जेवरात, बर्तन व 6,97000 रूप्ये नकद को जब्त किया गया।*आरोपीयाउषा देवी से पुछताछ व अनुसंघान जारी हैl* *जिसे कल दिनांक 30.0526 को न्यायालय मे पेश किया जावेगा।*
*गिरफतार मुल्जिमान का नाम पता-*
*श्रीमती उषा पत्नी चमन प्रकाश जाति माहश्वरी उम्र 56 साल निवासी गुजराती मोहल्ला जैन मन्दिर के पासपुरानी केकडी पुलिस थाना केकड़ी शहर*











