प्रचंड गर्मी में भी जयपुर पैदल कूच**केकड़ी जिला बहाली यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन-पदमार्च मे उमड़ा जन सैलाब*

मंगलवार सुबह पदमार्च पंहुचेगा केकड़ी*

*केकड़ी जिला बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर सावर कस्बे से जयपुर के लिए पैदल यात्रा  आज सोमवार को रवाना हुई।,,* *सावर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा को आमजन का व्यापक समर्थन मिल रहा है। सावर कस्बे से निकली पदयात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर समर्थन व्यक्त किया।*
*भीषण गर्मी और करीब 43 डिग्री तापमान के बावजूद यात्रा में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। धूप से बचाव के लिए कई महिला-पुरुष छाते, गमछे और पानी की व्यवस्था के साथ पदयात्रा में शामिल नजर आए। तेज गर्मी के बीच भी लोगों का उत्साह -जूनन और जनसमर्थन लगातार बढ़ता दिखाई दिया ।*
*पदयात्रा का उद्देश्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक क्षेत्र की मांगों को पहुंचाना है। यात्रा के जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा करीब एक सप्ताह में जयपुर पहुंचेगी और केकड़ी जिला बहाली सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।*

Leave a Comment

और पढ़ें