*ब्लड की कमी पर की गई अपील पर दौड़े चले आये रक्त वीर और संगठन

*केकड़ी 18मई (पवन राठी )*
*जिला चिकित्सालय केकड़ी के ब्लड बैंक में लगातार चल रही ब्लड की कमी को देखते हुए ब्लड सेंटर के संचालक के‌ द्वारा विनम्र अपील करने पर रक्त मित्र मंडल सावर , रक्तदान जीवनदान ग्रुप सदारा, श्रीमती शशि कुमारी एवं भुवनेश्वरी कुमारी स्मारक समिति सावर व भारत विकास परिषद शाखा सावर के सानिध्य में लघु ब्लड कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 31 रक्त विरो ने अपना अमूल्य रक्तदान दे कर ऐसी भीषण गर्मी में भी लघु ब्लड को  सफल बनाया इस लघु ब्लड कैंप में असलम हुसैन ने अपने जीवन काल 41वा ब्लड डोनेशन किया ब्लड केप के अंतिम रक्तदाता के रूप में राजेश जांगिड़ ने अपने जीवन काल का 55 वा ब्लड डोनेशन किया रक्तदान जीवनदान ग्रुप सदारा के सचिव आशिफ मोहम्मद बागवान ने बताया कि ब्लड केप का आयोजन सावर चिकित्सालय में रखा गया था और ब्लड केप में फल फ्रूट की व्यवस्था भारत विकास परिषद शाखा सावर की तरफ से रही ब्लड केप को सफल बनाने में श्रीमती शशि कुमारी एवं भुवनेश्वरी कुमारी स्मारक समिति सावर के सचिव राजेश जांगिड़ रक्त मित्र मंडल सावर के अश्विनी पाराशर गौरव प्रजापत और भारत विकास परिषद शाखा सावर के अनिल झाकल प्रहलाद सिंह व श्रीनिवास माली इन सब ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया केकड़ी ब्लड बैंक से डॉ लोकेश जी धाकड़ पदम जैन सरफराज अली  लियाकत अली वह समस्त टीम ने अपना सहयोग प्रदान कियाl*

Leave a Comment

और पढ़ें