*केकड़ी में हाई वोल्टेज ड्रामा: युवक ने टंकी से कूदने की दी चेतावनी*

*प्रताड़ना से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा*

*पीड़ित ने  दो युवको सहित प्रशासन एवम पुलिस पर  जड़े गंभीर आरोप*
*केकड़ी, 13 मई (पवन राठी )*
*शहर के अजमेर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में में बनी एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात व्यवस्था भी कुछ देर प्रभावित रही।*
*जानकारी के अनुसार पुरानी केकड़ी निवासी विजय करण वैष्णव ने दशरथ तेली एवं रामअवतार जाट पर गंभीर आरोप लगाऐ व  पुलिस एवं प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाए। युवक का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है।*
*टंकी पर चढ़ने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिसमें उसने चेतावनी दी कि यदि पुलिस और प्रशासन समय पर नहीं पहुंचे तो वह टंकी से कूदकर आत्महत्या कर लेगा।* *युवक ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।*
*घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक केकड़ी हर्षित शर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस एवं परिजनों ने युवक से लगातार समझाइश की। काफी मशक्कत के बाद परिजनों और पुलिस टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के बाद क्षेत्र में देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।*

Leave a Comment

और पढ़ें