*केकड़ी 13 मई (पवन राठी ) राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी द्वारा आज दिनांक 13 05 2026 को प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों की अनु पालना में राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना RGHS को यथावत चालू रखने के बाबत मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को संबोधित ज्ञापन पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर केकड़ी को जिला शाखा केकड़ी एवं अधीनस्थ उपशाखा सावर सरवाड़ कादेड़ा जूनिय के शाखा अध्यक्ष एवं राजस्थान पेंशनर समाज के लगभग 300 सदस्यों ने आक्रोश रैली में भाग लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया, l*
*ज्ञापन देने के उपरांत जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चंद जैन द्वारा उपस्थित पेंशनरों को RGHS योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं सरकार को ज्ञापन के माध्यम से जो तथ्य संज्ञान में लाइ गए हैं यदि समय रहते सरकार इन पर सुनवाई नहीं करती है तो प्रदेश नेतृत्व के आगामी निर्देशानुसार आंदोलन को त्वरित गति प्रदान की जाएगी Iसभी पेंशनरों का आभार व्यक्त करते हुए अपील की गई आगामी संघर्ष के लिए कार्य योजना बनाई जा रहीं है इस हेतु सभी पेंशनर्स तैयार रहेंl*















