*वायब्रेंट अकेडमी द्वारा बोरड़ा गणेश मंदिर व बनास नदी घाट का शैक्षणिक भ्रमण**भ्रमण से विद्यार्थियों ने धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।*

*केकड़ी 13 मई (पवन राठी )*
*वायब्रेंट अकेडमी मोलकिया केकड़ी के विद्यार्थियों ने दिनांक 13 मई को बोरड़ा स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर एवं बनास नदी घाट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।*

*भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बोरड़ा गणेश मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं को समझा। इसके पश्चात् सभी छात्र-छात्राएं बनास नदी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जाना।*

*अकेडमी की ओर से शिक्षक करणी सिंह ने विद्यार्थियों को स्थल से जुड़ी ऐतिहासिक और सामाजिक जानकारी भी प्रदान की। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने समूह गतिविधियों (नृत्य, गायन) में भी भाग लिया।*

*संस्थान के मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं।*

*भ्रमण का समापन विद्यार्थियों के अनुभव साझा करने के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने इस यात्रा को ज्ञानवर्धक और यादगार बताया।*

Leave a Comment

और पढ़ें