RGHS योजना का लाभ नहीं मिलने पर राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा रोष प्रकट कर दिया जाएगा ज्ञापन*

*केकड़ी 09 मई (पवन राठी )*
*राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी* *के द्वारा राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी RGHS योजना का वर्तमान में पूर्ण लाभ पेंशनर्स को नहीं मिल पा रहा है।*
*इस संदर्भ में *राजस्थान पेंशनर्स प्रदेश कमेटी* *के द्वारा जो निर्णय लिया गया है उसी के अनुरूप  यदि 11.5.2026 तक RGHS की सुचारू व्यवस्था नहीं होती है तो दिनांक 13.5.2026 को* *राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी* *के द्वारा एक विशाल रैली के रूप में सभी पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स इकट्ठे होकर *मुख्य मंत्री के नाम अतिरिक्त जिलाधीश महोदय /एसडीओ साहब* *को ज्ञापन देकर अपना रोष प्रकट करेंगे ।  ध्यातव्य है कि वर्तमान में राजस्थान सरकार की RGHS  योजना से कर्मचारी व* *पेंशनर्स को काफ़ी दुविधा हो रही है।*
*समय पर दवाईयां नहीं मिलने से पेंशनर्स  व पारिवारिक पेंशनर्स के परिवारों का समुचित इलाज नहीं हो रहा है।*
*राजस्थान जिला पेंशनर्स शाखा केकड़ी के अध्यक्ष श्री कैलाशचंद जैन ने सभी पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स से अनुरोध किया है कि दिनांक 13. 5.2026 को पेंशनर समाज के भवन में  अधिक से अधिक संख्या में पधारकर रैली, ज्ञापन को सफ़ल बनावे।*

Leave a Comment

और पढ़ें