*केकड़ी 09 मई (पवन राठी )*
*वायब्रेंट अकेडमी में मदर्स डे बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।*
*कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से माताओं के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और माहौल भावुक हो उठा।*
*इस दौरान माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में फायरलेस फूड, डांस और सिंगिंग कॉम्पटीशन शामिल थे, विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।*
*विद्यालय के मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र* *सिंह डूडी ने अपने संबोधन में कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।*
*कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके योगदान को सराहा। पूरे आयोजन में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, कार्मिक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। शिक्षिका आशा मूलचंदानी मे सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मंच संचालन शिक्षक केशव मेघवंशी ने किया।*



















