*कवि पं. बुद्धि प्रकाश दाधीच करेंगे कथा का वाचन*
*केकड़ी 10 मई (पवन राठी )*
*पुरानी केकड़ी स्थित श्रद्धा और आस्था के केंद्र श्री चारभुजा नाथ मंदिर में 12 मई से श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव होगा। आयोजन के तहत प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी।*
*आयोजन समिति के अनुसार कथा वाचक पंडित कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच, जो चारभुजा नाथ व्यास पीठ के प्रतिनिधि हैं, प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। कथा के माध्यम से भक्तों को श्रीकृष्ण चरित्र, भक्ति, धर्म और सनातन संस्कृति के प्रेरणादायी प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा।*
*कथा शुभारंभ से पूर्व 12 मई को सुबह 10 बजे बिचली हताई स्थित छीपा मोहल्ला के मातेश्वरी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा व्यास पंडित मुरलीधर दाधीच के निर्देशन में निकलने वाली यह शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेगी।*
*आयोजन समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है। कथा की पूर्णाहुति 18 मई को होगी.l*
















