राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी का वार्षिक अधिवेशन  – वरिष्ठ पेंशनर्स व भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न*

*समारोह मे जिला स्तर पर 37 पेंशनर्स -ब्लॉक स्तर पर 33 पेंशनर्स को एवम 29 भामाशाहो  को सम्मानित किया गया ।*

*केकड़ी 23 मार्च (पवन राठी )*
*राजस्थान पेंशनर्स जिला शाखा केकड़ी का वार्षिक अधिवेशन व वरिष्ठ पेंशनर्स (जिला स्तर 80वर्ष व ब्लॉक स्तर 75वर्ष) व भामाशाह  सम्मान समारोह  पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में संपन्न हुआ।*
*उक्त समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान पेंशनर समाज जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर सिंह मनोहर,  रहे।*
*उक्त कार्यक्रम में अध्यक्षता रितेश कुमार जैन नगर अध्यक्ष भाजपा केकड़ी (विधायक प्रतिनिधि) विशिष्ट अतिथि कैलाश चंद रांटा उपकोषाधिकारी केकड़ी, गोपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष , आर डी गुप्ता संरक्षक राजस्थान पेंशनर्स कार्यालय जयपुर, स्थानीय संरक्षक  रामकरण चौधरी विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर रामेश्वर प्रसाद शर्मा राजसमंद (योगाचार्य) सावर अध्यक्ष महेंद्र कुमार राव लोकेश धाकड़ पी एम ओ( प्रतिनिधि) आदि रहे ।*
*इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  शंकर सिंह मनोहर ने कहा कि पेंशनर समाज एक ऐसा संगठन है जिसमें सभी जाति सभी धर्म और विभिन्न विचारधारा वालों का एक सुसंगठित संघ है उन्होंने कहा कि लोकसभा में पारित पेंशनर्स विरोधी  बिल जो पेंशनर्स  के साथ कुठाराघात है  उसका हम पूरे जोर  शोर  से विरोध करते हैं। इस हेतु 25 मार्च को  सभी पेंशनर्स काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन  करेंगे ।राज्य, जिला, एवं ब्लॉक स्तर पर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। अपने अधिकारों के लिए सभी एकजुट होकर सभी जगह ज्ञापन में शामिल हो।*
*सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि जिला स्तर के अलावा भी कई ब्लॉक स्तर पर जिला पेंशनर शाखाएं चल रही है संगठन की दृष्टिकोण से नवगठित जिले केकड़ी में भी जिला शाखा का सृजन किया गया जो वर्तमान में भी सफलतापूर्वक कार्य कर रही है जिसे अनवरत रूप से जारी रखा जाता है । ।  आज मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि आज के इस समारोह में जो बड़ी तादाद में पेंशनर्स आए हैं  यह हमारी संगठन की एकता का परिचायक है ।इस हेतु आप सभी बधाई के पात्र हैं ।*
*सम्मान समारोह में वरिष्ठ पेंशनर्स (75 व 80 वर्ष ) जिला स्तर पर 37 पेंशनर्स का वह ब्लॉक स्तर पर 33 पेंशनर्स का सम्मान किया गया साथ ही 29 भामाशाह है को भी सम्मानित किया गया ।*
*कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला शाखा केकड़ी के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद जैन  ने सभी आगंतुक महानुभावों (राज्य जिला एवं ब्लॉक) से पधारे हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शित किया गया ।*
*समारोह में लगभग 500 पेंशनर्स  ने भाग लिया ।*
*मंच संचालन बिरदी चंद्  वैष्णव ने किया।*
*कार्यक्रम में  कैलाश चंद शर्मा राधा कृष्ण जोशी महेश नारायण शर्मा   जितेंद्र सिंह राठौड़ ,राजेंद्र आचार्य ओम प्रकाश शर्मा राम प्रसाद शर्मा गणराज् आर्य भूरा लाल वर्मा,लक्ष्मण कुमार मालावत, प्रहलाद पारीक  एवं समस्त कार्यकारिणी का सहयोग रहा ।*

Leave a Comment

और पढ़ें